16 अक्टूबर को मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

अक्टूबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से खास है। इस महीने कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। अक्टूबर में सबसे पहले मंगलदेव राशि परिवर्तन करेंगे। 16 अक्टूबर 2022, रविवार को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानें मंगल राशि परिवर्तन का जानें किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-

Update: 2022-10-06 05:01 GMT

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। मंगल कुछ मामलों में आपको शुभ फल दे सकते हैं। इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहन के सहयोग मिलेगा। दुश्मनों पर विजय हासिल होगी। हालांकि गोचर काल में आपको अपनी छवि पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है।

वृषभ- मंगल राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपकी वाणी कठोर हो सकती है। सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। धैर्य रखें। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

मिथुन- मिथुन राशि में ही मंगल ग्रह प्रवेश करेगा। जिसके कारण इस राशि परिवर्तन का आप पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह- अक्टूबर में मंगल राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ मामलों में बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको निवेश का लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो यह उत्तम समय है।

Tags:    

Similar News

-->