गंगा सप्तमी के दिन विवाहित महिलाएं अवश्य करें ये कार्य, सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण

Update: 2024-05-12 05:08 GMT
नई दिल्ली : गंगा सप्तमी का दिन हर मायने में शुभ होता है। इस दिन को मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस साल यह 14 मई, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ माता गंगा की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।
गंगा सप्तमी 2024 तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मई, 2024 शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 मई, 2024 शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई, 2024 को भक्तों द्वारा मनाया जाएगा। यह दिन पापों के नाश के लिए बेहद कल्याणकारी माना जाता है।
गंगा सप्तमी के दिन विवाहित महिलाएं अवश्य करें ये कार्य
गंगा सप्तमी पर विवाहित महिलाएं व्रत का संकल्प लें। इसके बाद गंगा स्नान करें फिर मध्यान के समय 'ॐ नमो गंगाये विश्वरूपिणी नारायणी नमो नमः, गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानां शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति' मंत्र का जाप करते हुए देवी गंगा की पूजा करें।
ऐसा करने से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का कुप्रभाव समाप्त होता है और धन-वैभव की प्राप्ति होती।
Tags:    

Similar News