हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं से जीवन में पड़ती है ये असर

Update: 2023-04-10 12:28 GMT
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं निशान और आकृतियां बनी होती है। जिनका जातक के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। वही हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है।
हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं होती है। जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और सफलता की ओर इशारा करती है। तो वही अशुभ रेखाएं परेशानियों व दुखों का कारण मानी जाती है तो आज हम आपको एक ऐसी ही रेखा के बारे में बता रहे हैं। जिसका हथेली पर होना जीवनभर परेशानियों को दर्शाता है तो आइए जानते है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर किसी भी स्थान पर द्वीप का निशान होता है। तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जिस भी पर्वत पर यह द्वीप बना होता है उस पर ये विपरीत असर डालता है। गुरु पर्वत पर अगर कोई द्वीप बना होता है तो इससे मान सम्मान में कमी आती है और नौकरी संबंधी परेशानियों का भी सामना मनुष्य को करना पड़ता है। इसके अलावा अगर चंद्र पर्वत पर द्वीप का निशान होता है तो जातक की कल्पना शक्ति प्रभावित होती है।
वही मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर जातक का साहस कम हो जाता है। वही हथेली पर जीवन रेखा को काटती हुई अगर छोटी छोटी रेखाएं जाती है तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अनामिलका उंगली पर क्षैतिज रेखाओं को शुभ नहीं माना जाता है। इनका होना जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित होता है। ऐसे लोगों को समाज में मान सम्मान की कमी उठानी पड़ती है।
Tags:    

Similar News

-->