Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन किया जाता है. धर्म ग्रंथों में हनुमान जी का संकटमोचन कहा गया है और जिस जातक पर वह अपनी कृपा बरसाते हैं उसके जीवन में आ रहे सभी संकट दूर हो जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अहम माना गया है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो हर तरही की समस्या से छुटकारा मिलता है. साथ ही करियर पर नौकरी के क्षेत्र में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.
मंगलवार के करें नींबू के उपाय:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही नींबू का खास उपाय भी जरूर अपनाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन एक नींबू और चार लौंग लें. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां उनके समक्ष बैठकर नींबू पर चारों लौंग लगाकर हनुमान जी को अर्पित कर दें. फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे नौकरी के योग बनते हैं|
बिजनेस में घाटा मिल रहा है तो मंगलवार के दिन नींबू और हरी मिर्च लेकर अपने बिजनेस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें. यह उपाय प्रत्येक मंगलवार के दिन करें. ऐसा करने से कारोबार को लगी बुरी नजर दूर होती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं|
यदि किसी व्यक्ति की शादी में ​देरी हो रही है या रिश्ता बार-बार टूट जाता है तो मंगलवार के दिन एक नींबू लेकर उस व्यक्ति के सिर पर 7 बार घुमाएं. फिर उस नींबू के दो टुकड़े करके किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें. ध्यान रखें कि ऐसा करते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए. सीधे घर की तरफ चलना चाहिए|
Tags: