तुलसी के गमले में बनाएं ये चिन्ह बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Update: 2023-02-21 17:18 GMT

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इसी के कारण अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से वास्तु दोष नकारात्मक ऊर्जा से निजात मिल जाती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। नियमित रूप से तुलसी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही तुलसी के पौधे को जिस गमले में लगाया है उसे भी कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के गमले में रंगोली बनाने के साथ-साथ कुछ खास चिन्ह बनाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती हैं और घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं।
तुलसी के गमले में बनाएं ये चिन्ह
ऊं
तुलसी के गमले में 'ऊँ' चिन्ह बनाना शुभ होगा। क्योंकि इस शब्द को ईश्वर का वाचक कहा जाता है। इसलिए इस चिन्ह को तुलसी के गमले में बनाने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होगी।
स्वास्तिक
जिस तरह घर या मंदिर में स्वास्तिक चिन्ह बनाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसी तरह तुलसी के गमले में भी स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। ऐसा करने से देवी तुलसी के साथ मां लक्ष्मी और विष्णु जी की असीम कृपा प्राप्ति होगी। इससे घर की कलह से निजात मिलेगी और धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।
श्री
श्री मां लक्ष्मी का प्रतीकात्मक चिन्ह माना जाता है। श्री शब्द के तीन अर्थ होते है-शोभा, लक्ष्मी और कांति। इसलिए तुलसी के गमले में श्री शब्द लिखने मात्र से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशियां ही खुशियां आती है।
शंख
तुलसी के गमले में आप चाहे तो शंख का चिन्ह बना सकते हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहने के साथ ऊपरी बाधा पास नहीं फटकती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु का प्रिय चिन्ह शंख है। ऐसे में मां लक्ष्मी के साथ श्री हरि की भी हमेशा कृपा बनी रहती है।
Tags:    

Similar News