Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें, सालभर रहेगी महादेव की कृपा
Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन अगर कुछ चीजों को घर लाया जाए तो सालभर महादेव की कृपा परिवार पर बनी रहती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती है, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि किन चीजों को घर लाना शुभ रहेगा।
महाशिवरात्रि पर इन चीजों को लाएं घर—
महाशिवरात्रि के दिन नंदी की प्रतिमा को घर लाकर इसे तिजोरी में स्थापित करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और शिव कृपा सालभर बनी रहती है इसके अलावा महाशिवरात्रि के मौके पर रुद्राक्ष को भी घर लाना अच्छा माना जाता है इससे घर में सुख समृद्धि सदा बनी रहती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर छोटा सा शिवलिंग घर लाकर स्थापित करें और रोजाना इसकी विधिवत पूजा करें मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और दुखों को दूर कर देते हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर बेलपत्र जरूर लाएं और इसे महादेव को अर्पित करें ऐसा करने से शिव की कृपा से धन की कमी दूर हो जाती है। आप चाहे तो महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय यंत्र भी घर ला सकते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से संकट दूर रहता है और शिव कृपा प्राप्त होती है।