Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत में जरूर करें ये उपाय, भर जाएंगे धन के भंडार

Update: 2025-09-01 01:48 GMT
Mahalaxmi Vrat 2025: देवी लक्ष्मी को समर्पित महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करती हैं, व्रत रखती हैं, कथा सुनती हैं और दान आदि करती हैं। अंत में, 16वें दिन कलश विसर्जन कर व्रत का समापन किया जाता है। हर साल महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होता है, जो आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को समाप्त होता है।
महालक्ष्मी व्रत धन-समृद्धि के लिए रखा जाता है और इसमें खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। यदि कोई भक्त पूरे 16 दिनों तक व्रत रखने में असमर्थ है, तो वह तीन व्रत भी रख सकता है, जिसमें पहले, मध्य और अंतिम दिन पूजा करके पुण्य प्राप्त कर सकता है। महालक्ष्मी व्रत में यदि आप 16 दिनों तक ये उपाय करते हैं, तो माता लक्ष्मी आपके घर को धन-धान्य से भर देंगी।
सुख-समृद्धि के उपाय:
महालक्ष्मी व्रत की पूजा में देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और बाद में इस खीर को 16 कन्याओं में बांट दें। इस उपाय को करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसके अलावा, रात में चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें और इस दौरान 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले वसले प्रसीद् प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें।
धन प्राप्ति के उपाय:
महालक्ष्मी व्रत के दौरान देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें चांदी के सिक्के और कौड़ियाँ अर्पित करें। फिर पूजा के अगले दिन इन सिक्कों और कौड़ियों को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को धन प्राप्ति के अवसर मिलने लगते हैं।
आर्थिक संकट दूर करने के उपाय:
महालक्ष्मी की पूजा के दौरान देवी के चरणों में कमल और पलाश के फूलों के साथ श्रीयंत्र अर्पित करें। साथ ही, देवी लक्ष्मी को फल, फूल, धूपबत्ती, लाल वस्त्र और सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इसके अलावा, पूजा के दौरान गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से लक्ष्मी जी की कृपा से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
महालक्ष्मी व्रत का पूर्ण लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब आप कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें। महालक्ष्मी व्रत के दौरान घर, मुख्य द्वार और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, इस व्रत के दौरान खट्टी और नमकीन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको व्रत का पूरा लाभ मिलता है।
Tags:    

Similar News