शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव

भगवान शिव को लोग अपना आराध्य देव मानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। भगवान शिव कालों के भी काल महाकाल हैं।

Update: 2022-06-24 03:13 GMT

भगवान शिव को लोग अपना आराध्य देव मानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। भगवान शिव कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव शंकर को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि शिव पूजन में यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शिव जी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में....

शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव

ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाना चाहिए। साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें। इससे जल्द ही अच्छे रिश्ते आने लगेंगे।

नियमित रूप से मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें। मान्यता है कि इससे बुरा समय दूर हो सकता है।

21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके अलावा शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।


Tags:    

Similar News