Maha Navami 2025:महा नवमी पर घर लाएं ये पांच चीजें, मां दुर्गा बरसाएंगी विशेष कृपा

Update: 2025-09-27 04:27 GMT
Maha Navami 2025: मां दुर्गा की उपासना को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अब समापन की ओर है। मान्यता है कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर नवरात्रि का समापन होता है और इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 1 अक्तूबर 2025, बुधवार को महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन घरों में कन्या पूजन का विधान है। मान्यता है कि नवमी तिथि पर कन्या भोज कराने से मां दुर्गा की अपार कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती है। हालांकि, इस दिन घर में कुछ खास चीजों को लेकर आने से भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कलह और दोषों से व्यक्ति को राहत मिलती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
नवमी तिथि कन्या पूजन शुभ मुहूर्त:
नवमी तिथि पर कन्या पूजन सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक कर सकते हैं।
सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट के बीच आप कन्या भोज कर सकते हैं।
श्रृंगार सामग्री:
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवमी तिथि पर श्रृंगार की सामग्री घर लाने से वैवाहिक जीवन में सुखमय बनता है। साथ ही रिश्तों में प्रेम बना रहता है।
चांदी का सिक्का:
महानवमी के दिन घर में चांदी का सिक्का खरीद के पूजा स्थल या तिजोरी में रखना भी शुभ होता है। इसके प्रभाव से बरकत और धन वृद्धि के योग बनते हैं।
मोर पंख:
आप नवमी के दिन घर में मोर पंख भी ला सकते हैं। इससे माता रानी प्रसन्न होती है और सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। हालांकि, यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी बढ़ाता है।
वाहन :
महानवमी के दिन आप किसी वाहन को भी घर ला सकते हैं। यह शुभ होता है और व्यक्ति सभी नकारात्मकताओं से दूर होता है।
आप घर में श्री यंत्र स्थापित भी कर सकते हैं। यह बेहद कल्याणकारी होता है और इसके प्रभाव से जीवन में समृद्धि, सफलता, धन और खुशियां आती हैं।
Tags:    

Similar News