Magh Mass 2026 : माघ महीने में तुलसी से जुड़ी ये गलतियां न करें

Update: 2026-01-08 02:13 GMT
Magh Mass 2026 : माघ महीने का आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इस महीने में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन, इस दौरान तुलसी पूजा में कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, इस महीने में तुलसी से जुड़े विशेष उपाय करने से आप विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं माघ महीने में तुलसी से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। साथ ही जानें तुलसी से जुड़े उपाय।
माघ महीने में तुलसी से जुड़ी ये 3 गलतियां न करें:
1) माघ के महीने में भूलकर भी तुलसी में दूध मिला जल जल अर्पित न करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
2) माघ के महीने में तुलसी के पौधे पर कुछ लोग जल में काले तिल या सफेद तिल डालकर अर्पित करते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि, काले तिल शनिदेव को प्रिय है। अगर आप तुलसी पर इनकों अर्पित करते हैं तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
3) तुलसी की पूजा के बाद कई लोग फूल अर्पित करते हैं तो बात का ख्याल रखें की आप तुलसी में जो भी फूल अर्पित करें वह ताजे हों। सुखे और कटे फटे फूल तुलसी को अर्पित न करें।
माघ महीने में करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय:
1) भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में माघ महीने में तुलसी के पत्ते लेकर उनका माला बनाकर भगवान विष्णु या शालिग्राम भगवान को अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
2) माघ महीने के दौरान सुबह शाम दोनों समय नियमपूर्वक तुलसी दीपक जलाएं और सुबह के समय तुलसी में जल अर्पित करते हुए ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।
3) माघ महीने में तुलसी में हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें। ऐसे करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
4) माघ महीने में तुलसी में पीले रंग का धागा 108 बार लपेट कर जरुर बांधे। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती हैं।
Tags:    

Similar News