किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा

हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली में मौजूद कई तरह की रेखाओं, चिन्ह और पर्वत के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Update: 2022-05-06 05:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली में मौजूद कई तरह की रेखाओं, चिन्ह और पर्वत के बारे में विस्तार से बताया गया है। ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ दर्शाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ रेखाओं को बहुत विशेष माना गया है। कहा जाता है कि जिनके हथेलियों पर ये रेखाएं होती हैं वो लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। ये रेखाएं जिनकी हथेली पर होती हैं उनका जीवन सुख समृद्धि से भरा रहता है। इन्हीं रेखाओं में से एक है शनि रेखा। आज हम हथेली में मौजूद शनि रेखा के बारे में जानेंगे। दरअसल, व्यक्ति के हाथ में शनि रेखा उसके भाग्यशाली होने का प्रतीक है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथों में शनि रेखा स्पष्ट होती है, वे लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं। हथेली में शनि रेखा होने पर व्यक्ति किस्मत का धनी होता है, उसको जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही शनि देव उसपर हमेशा मेहरबान रहते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है हथेली में मौजूद रेखा....

हथेली में कहां होती है शनि रेखा?
हथेली में शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान होता है। वहीं शनि रेखा हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। शनि रेखा के बारे में कहा जाता है कि ये जितनी स्पष्ट और बिना कटी-पटी होगी, व्यक्ति उतना ही जीवन में तरक्की करता है।
ऐसी शनि रेखा होती है शुभ फलदायी
यदि किसी व्यक्ति की कलाई के ऊपर भाग से शनि रेखा या भाग्य रेखा निकलर बिना कटे हुए शनि पर्वत तक जा रही है, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं और भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही कम उम्र में ही ये लोग ऊंचाईयों को छूते हैं। ये लगो बहुत ही मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। ऐसे लोगों के पास भरपूर धन-दौलत होती है।
इन स्थानों से भी निकलती है शनि रेखा
हाथ में कई अन्य स्थानों से शनि रेखा निकलती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा भी शनि रेखा ही कहलाती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखा है, तो वो व्यक्ति उम्र के साथ अमीर होता जाता है, लेकिन ये लोग अपने पैसे का इस्तेमाल कम ही कर पाते हैं। इनकी संतान ही इनके पैसों का उपभोग करती है।
ऐसी रेखा वाले होते हैं मेहनती
इसके अलावा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा व्यक्ति को अच्छा फल प्रदान करती है। ऐसे लोग मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। हालांकि ये रेखा कटी-फटी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों पर शनि देव मेहरबान होते हैं और इन्हें मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर बड़े कारोबारी बनते हैं। साथ ही इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है।
Tags:    

Similar News

-->