जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। वैसे तो सालभर शिव के पावन धामों में भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन सावन के पावन माह में शिव के पवित्र धामों में भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हैं। देश के अलग- अलग हिस्सों में ये ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। ऐसा माना जाता है कि इन स्थानों पर भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं। इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। शिव के इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देश में कहां- कहां स्थित हैं भगवान शिव के ज्योर्तिलिंग...