Lohri Special Outfit Idea: लोहड़ी के मौके पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो ऐसे हों तैयार
Lohri Special Outfit Idea: अगर आप लोहड़ी के मौके पर सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो पंजाबी लुक कैरी करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पंजाबी फैशन अपने रंग-बिरंगे और भव्य डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। इस लेख में हम आपको देंगे कुछ आसान और आकर्षक टिप्स, जिनसे आप लोहड़ी के मौके पर पंजाबी लुक में सबसे आकर्षक नजर आ सकती हैं।
पारंपरिक सूट:
लोहड़ी के मौके के लिए आप चाहें तो इस तरह का पारंपरिक पटियाला सूट पहन सकती हैं।
पीले रंग का कुर्ता और गुलाबी रंग की सलवार आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
इसके साथ बालों में चोटी बनाकर परांदा अवश्य लगाएं।
परांदा लुक को एकदम पंजाबी टच देता है।
इसके साथ कानों में झुमके जरूर पहनें।
अनारकली गाउन:
इस तरह का फ्लोरल लेंथ अनारकली गाउन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा।
इसके साथ दोनों हाथों में इस तरह का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
इसके सााथ बालों को एक साइड में करके कर्ल करें।
खुले कर्ली बाल देखने में बेहद कमाल के लगते हैं।
सीक्विन साड़ी:
अगर आप लोहड़ी के मौके पर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इस तरह की सीक्विन साड़ी कैरी करें।
इसके साथ अगर आपका ब्लाउज अलग स्टाइल का होगा, तो आपका लुक और कमाल का लगेगा।
इस तरह की साड़ी के साथ मेकअप भी थोड़ा क्लासी और हटके होना चाहिए, तभी आपका लुक प्यारा लगेगा।
सिल्क साड़ी:
बहुत सी महिलाओं को सिल्क साड़ी काफी पसंद होती है।
महिलाओं के पास सिल्क की साड़ी का कलेक्शन भी बेहद कमाल का होता है।
ऐसे में अगर आप चाहें तो लोहड़ी के मौके पर सिल्क की खूबसूरत सी साड़ी कैरी करें।
इसके साथ पारंपरिक ब्लाउज पहनें।
स्लिक बन बनाएं और गले में चोकर पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।