आइए जानते है, इस बार होली के दिन क्या करें और क्या ना करें

होली के दिन कुछ बातों का और रीति रिवाजों का पालन जरुर करें।

Update: 2022-03-09 04:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली का पर्व हर साल पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में आनंद और ख़ुशी से मनाया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है। अगर आप होली के दिन कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जीवन में कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए होली के दिन कुछ बातों का और रीति रिवाजों का पालन जरुर करें। जिससे आप जीवन में आने वाली परेशानियों और संकटों से दूर रही बने रहें। तो आइए जानते इस बार होली के दिनक्या करें और क्या ना करें।

होली के दिन क्या करें और क्या ना करें
होली के दिन घर में अपशब्द का प्रयोग न करें ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है और दरिद्रता का घर में वास हो जाता है। होली के दिन लोगों का सम्मान करें और उनसे अच्छा बर्ताव करें। होली का उत्सव प्रेम से और मिलकर ही मनाये।
होली के दिन घर में साफ सफाई करें और भगवन की पूजा भी करें। होली के दिन भूलकर भी देर तक ना सोये, ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्ति का बसेरा हो जाए और घर में जो शांति और जो सुख है उसका नाश हो जाएगा।
होली के दिन घर में मीठे पकवान पकाए और मिठाई आदि से भगवान को भोग लगाकर ही उन्हें ग्रहण करें। होली के दिन भूलकर भी मांस -मदिरा का सेवन ना करें ऐसा करने से घर में भगवान आपसे प्रसन्न नहीं होंगे और आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
होली के जलने पर उसमें से थोड़ी अग्नि अपने घर लेकर आयें और घर में बनाई गई होलिका को भी उस अग्नि से जला दीजिये और उसमे नारियल की गरी और गेहू की बाली भुन लें और उसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको दीर्घायुष और मन सम्मान मिलेगा।
होली के दिन अपने मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति शत्रुता या जलन न रखें और होली के दिन अपने सभी संबधी को होली की शुभकामनाएं दें।
होली जलने के बाद भोर के समय अपने घर के बीच एक चौकोर टुकड़ा साफ़ करके रख दें और उसमे ''कली " लिख दें और उसमे कामदेव का पूजन करें। कामदेव को पांच अलग अलग रंग के फूल चढ़ाये। इससे आपके घर में सुख और शांति आएगी।
होली के दिन भूलकर भी कर्ज या पैसों का लेनदेन ना करें ऐसा करने आपके घर में जो मां लक्ष्मी है वो नाराज हो जाती हैं और आपके घर में गरीबी आती है।
होली के दिन अपने घर में जो धन है उसकी पूजा करें और होली जलने के बाद उसकी राख अपने तिजोरी में रखे।
होली के दिन भूलकर भी न बाल कटवाए और ना शेविंग करें ऐसा करने से आपको कई पीड़ा और बीमारियों का समना करना पड़ेगा।


Tags:    

Similar News

-->