आइए जानते हैं क्या है खरमास, इस दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल
हिन्दू पंचांग के अनुसार, जब बृहस्पति की राशि धनु या मीन में सूर्यदेव गोचर करते हैं
जनता से वेबडेसक | हिन्दू पंचांग के अनुसार, जब बृहस्पति की राशि धनु या मीन में सूर्यदेव गोचर करते हैं तो उसे खरमास कहा जाता है। यह दिन मलमास भी कहलाता है। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने वर्जित माने जाते हैं। इस मास में कुछ नियम भी होते हैं। अगर इनका पालन किया जाए तो व्यक्ति को सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है। शरीर निरोगी रहता है। आइए जानते हैं खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।