जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। हर घर में तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा की जाती है। वहीं, शाम में आरती-अर्चना की जाती है। आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का औषधि रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर्स भी बदलते मौसम में होने वाले मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। साथ ही इसके सेवन से बढ़ते वजन को औषधि किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप तुलसी के पत्तों को सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको बहुत जल्द मोटापे से निजात मिल सकता है। आइए इस्तेमाल करने के तरीके जानते हैं-

तुलसी के पत्तों के सेवन से मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। विशेषज्ञों की मानें तो मेटाबॉलिज़्म सक्रिय और तेज रहने से कैलोरीज भी जल्दी बर्न होती है। तुलसी के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही तुलसी में कैलोरीज बहुत कम होती है, जबकि उच्च पोषक तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के पत्तों का सेवन करने का आसान तरीका तुलसी-पानी पीना है।

इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 8-10 तुलसी के पत्ते भिगो कर रख दें। अगली सुबह जागने के बाद इसे पिएं। वहीं, तुलसी के पत्तों को चबाएं नहीं, बल्कि निगल जाएं। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। कई लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 8-10 तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें। अब चाय को छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे बढ़ते वजन में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags: