Krishna Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण के चमत्कारी मंत्रों से करें जन्माष्टमी की शुरुआत

Update: 2024-08-26 00:55 GMT
Krishna Janmashtami 2024: 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका जन्म कंस के अत्याचारों को खत्म करने के उद्देश्य से हुआ था। वहीं उनका पूरा जीवन कई सीख देता है। महाभारत युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिए अर्जुन को गीता का उपदेश दिया जो लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर उपवास के दौरान गीता का पाठ, भजन और कृष्ण मंत्रों का जाप किया जाता है। आप भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के चमत्कारी मंत्रों के जाप के साथ दिन की शुरुआत करें
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा
Tags:    

Similar News

-->