जानिए व्यक्ति को किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, सीधे नर्क के द्वार खुल जाते हैं

हिंदू धर्म शास्त्रों में मनुष्य जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से बताया गया हैं वही महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया गया हैं जो मनुष्य को सीधे नरक में ढकेल देती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि व्यक्ति को किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना वो पाप का भागी बन जाता हैं और उसके लिए नर्क के द्वार खुल जाते हैं, तो आइए जानते हैं।

Update: 2023-08-01 06:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म शास्त्रों में मनुष्य जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से बताया गया हैं वही महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया गया हैं जो मनुष्य को सीधे नरक में ढकेल देती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि व्यक्ति को किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना वो पाप का भागी बन जाता हैं और उसके लिए नर्क के द्वार खुल जाते हैं, तो आइए जानते हैं।

सीधे नरक लेकर जाएंगे ये काम—
गरुड़ पुराण के अनुसार किसी भी महिला के मान सम्मान के साथ कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए इसके अलावा अगर गर्भवती महिला की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जाए या उसकी हत्या करने की कोशिश की जाए तो इसे महापाप माना गया हैं ऐसे में इन कार्यों को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा ब्राह्मण, भ्रूण और नवजात की हत्या करने या कराने को भी महापाप बताया गया हैं। ऐसे लोगों को नरक जाने से कोई बचा नहीं सकता हैं।
गरुड़ पुराण की मानें तो स्थल, ग्रंथ, वेद और पुराणों को नीचा या छोटा समझने वालों, धोखा देने वाले, अपशब्द बोलने वाले लोगों को नरक में जगह मिलती हैं। इसके अलावा धनवान होने के बाद भी जरूरतमंदों और गरीबों की मदद ना करने वालों को स्वर्ग की प्राप्ति नहीं होती हैं।
वही जो लोग गरीबों का रोजगार छीनते हैं उनसे भगवान हमेशा रुष्ट रहते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग पशु बली चढ़ाते हैं, पेड़ काटते हैं,फसलों को बर्बाद करते हैं या फिर घर आए अतिथि का अपमान करते हैं ऐसे लोगों को भी नरक की प्राप्ति होती हैं।
Tags:    

Similar News