जानिए तुलसी पूजन के समय किन चीजों का होना बेहद जरूरी है।तुलसी पूजन की संपूर्ण सामग्री
तुलसी पूजन
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 5 नवंबर, शनिवार के दिन किया जा रहा है। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जाग जाते हैं। इस दिन तुलसी विवाह किया जाता है। जिसमें भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह किया जाता है। इस दिन घर के आंगन में तुलसी के पौधे को आंगन में रखकर गन्ने से विधिवत मंडप बनाकर किया जाता है। जानिए तुलसी पूजन के समय किन चीजों का होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन की संपूर्ण सामग्री।
तुलसी का पौधा
भगवान विष्णु की प्रतिमा
चौकी
गन्ना
मूली
आंवला
बेर
शकरकंद
सिंघाड़ा
सीताफल
अमरूद सहित अन्य मौसमी फल
धूप
दीपक
वस्त्र
फूल और माला
सुहाग का सामान
सुहाग का प्रतीक
लाल चुनरी
साड़ी
हल्दी
तुलसी विवाह 2022 शुभ मुहूर्त
द्वादशी तिथि समाप्त - 5 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 6 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक
तुलसी विवाह पर करें इस मंत्र का जाप
मां तुलसी और शालिग्राम की कृपा पाने के लिए इस दिन तुलसी को छूते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की हर एक इच्छा पूर्ण हो जाती है।
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।