जानिए क्या है फाल्गुन पूर्णिमा 2022 चांद निकलने का समय ?

फाल्गुन पूर्णिमा (Phalguna Purnima) ति​थि का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है. फाल्गुन पूर्णिमा की रात ही होलिका दहन करते हैं

Update: 2022-03-17 12:52 GMT

फाल्गुन पूर्णिमा (Phalguna Purnima) ति​थि का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है. फाल्गुन पूर्णिमा की रात ही होलिका दहन करते हैं और उसके अगली सुबह रंगवाली होली खेलते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाता है. पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करते हैं और माता लक्ष्मी की भी आराधना करते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही भगवान श्री कृष्ण के भक्त चैतन्य महाप्रभु का जन्म हुआ था. इस वजह से भी फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व है. इनके अलावा फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रात:काल में नदी स्नान करते हैं और फिर दान भी करते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का भी आयोजन किया जाता है. आइए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा की चांद निकलने के समय के बारे में.

फाल्गुन पूर्णिमा 2022 तिथि
17 मार्च, दिन: गुरुवार, समय: दोपहर 01:29 बजे से, पूर्णिमा तिथि प्रारंभ
18 मार्च, दिन: शुक्रवार, समय: दोपहर 12:47 बजे, पूर्णिमा तिथि समापन
चंद्रमा को आधार मानकर फाल्गुन पूर्णिमा: 17 मार्च, दिन: गुरुवार
फाल्गुन पूर्णिमा 2022 चांद निकलने का समय
फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा का उदय शाम 05:40 बजे होगा, वहीं चंद्रास्त का समय प्राप्त नहीं है.
फाल्गुन पूर्णिमा 2022 पंचांग
सूर्योदय: प्रात: 06:29 बजे
सूर्यास्त: शाम, 06:30 बजे
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी, 18 मार्च 12:34 एएम
योग: शूल, रात 01:09 बजे तक, 18 मार्च
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक
राहुकाल: दोपहर में 02:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक
पूर्णिमा का महत्व
पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन चंद्रता की पूजा करने से चंद्र दोष दूर होता है. पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ​भी ज्योतिष उपाय किए जाते हैं.


Tags:    

Similar News

-->