जानिए श्रीकृष्ण की बांसुरी अपने घर लाने से क्या होते हैं फायदे

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर में श्री कृष्ण की बांसुरी को ले आएंगे तो क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

Update: 2022-07-06 05:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मथुरा वृंदावन की तरफ लोगों को श्री कृष्ण और राधा रानी की भक्ति खींच ले जाती है. कुछ लोग अपने घरों में छोटे से लड्डू गोपाल ले आते हैं ताकि उनकी सेवा कर सकें तो कुछ उनसे जुड़ी चीजें जैसे बांसुरी, मटकी, मोर पंख आदि. लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बांसुरी की. यदि आप अपने घर में रहने वाले लोगों की तरक्की चाहते हैं या व्यापार में उन्नति चाहते हैं को श्री कृष्ण की बांसुरी आप अपने घर ले आएं. जी हां, छोटी सी बांसुरी आपकी हर परेशानी को हर लेगी. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर में श्री कृष्ण की बांसुरी को ले आएंगे तो क्या-क्या फायदे हो सकते हैं. 

किस तरह की रखें घर में बांसुरी?
नौकरी, शिक्षा और व्यवसाय में उन्नति के लिए आप पीतल की बांसुरी को घर ले आएं.
अपने जीवन में सुख, शांति और खुशी के लिए आप चंदन की लकड़ी से बनी बांसुरी का इस्तेमाल करें.
चांदी की बांसुरी यदि दुकान या घर के पूजा स्थल पर रखी जाए तो इससे धन की कभी कमी नहीं होती है.
यदि आप किसी बीमारी या समस्या से बचना चाहते हैं तो सोने की बांसुरी का इस्तेमाल करें.
यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो लकड़ी की बांसुरी अपने पास या अलमारी में रखें. इससे श्री कृष्ण की कृपा भी बनी रहेगी.
किस रंग की रखें घर में बांसुरी?
पीली बांसुरी से मन पसंद नौकरी मिलती है.
मोर पंख लगी बांसुरी से अटपटे कार्यों को पूरा किया जा सकता है.
लाल बांसुरी को अपने तकिये के नीचे रखने से मनचाहे साथी से विवाह होता है.
करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो सफेद बांसुरी लें.
यदि आप नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहना चाहते हैं तो काले रंगी की सजी बांसुरी अपने घर या दुकान की छत पर टांग दें.
Tags:    

Similar News