पंचांग से जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

आज 04 अगस्त दिन गुरुवार है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें.

Update: 2022-08-04 04:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।    आज 04 अगस्त दिन गुरुवार है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें. भगवान विष्णु की कृपा से आपके मनोकामनाओं की पूर्ति होगी. आज गुरुवर को पीले फूल, अक्षत्, चंदन, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, केला, धूप, दीप, नैवेद्य, हल्दी आदि चढ़ाकर विष्णु पूजन करते हैं. भगवान विष्णु को गुड़, चने की दाल या फिर बेसन के लड्डू का भाग लगा सकते हैं. इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं. पूजा के समय विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, विष्णु जी की आरती आदि करना आवश्यक है. जो लोग गुरुवार व्रत रखते हैं, उनको व्रत की कथा भी पढ़नी या सुननी चाहिए. इससे आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और व्रत का महत्व भी पता चलता है.

जिनकी कुंडली में गुरु का दोष हो, उसे आज के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए. बृहस्पति देव को पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, चंदन आदि अर्पित करके पूजा करनी चाहिए. बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए बृहस्पति चालीसा, बृहस्पति स्तोत्र आदि का पाठ भी करना चाहिए. गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना भी बहुत ही लाभकारी होता है. बृहस्पति ग्रह के प्रबल होने से मांगलिक कार्यों के लिए योग बनता है. जिनके विवाह में किसी प्रकार की देरी हो रही है, उनको हल्दी या पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की
04 अगस्त 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण शुक्ल सप्तमी
आज का करण – तैतिल
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का योग – साध्य
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – गुरुवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:11:00 AM
सूर्यास्त – 07:19:00 PM
चन्द्रोदय – 11:31:00
चन्द्रास्त – 23:07:59
चन्द्र राशि– कन्या
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:26:25
मास अमांत – श्रावण
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:08 से 12:53:53 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:12:36 से 11:06:22 तक, 15:35:11 से 16:28:56 तक
कुलिक– 10:12:36 से 11:06:22 तक
कंटक– 15:35:11 से 16:28:56 तक
राहुकाल– 14:24 से 16:02 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 17:22:42 से 18:16:28 तक
यमघण्ट– 06:37:33 से 07:31:19 तक
यमगण्ड– 05:43:48 से 07:24:36 तक
गुलिक काल– 09:28 से 11:06 तक
Tags:    

Similar News

-->