जानिए राखी बांधने का मुहूर्त व इस दिन बनने वाले शुभ संयोग

रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

Update: 2022-07-26 05:45 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके उज्जवल भविष्य और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई रक्षा सूत्र का धर्म निभाते हुए बहन की रक्षा का वचन देते हैं। इसके साथ ही भाई बहनों को उपहार देते हैं।

रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त-
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - अगस्त 11, 2022 को 10:38 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगस्त 12, 2022 को 07:05 ए एम बजे।
रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त - 08:51 पी एम से 09:13 पी एम
अवधि - 00 घंटे 22 मिनट।
रक्षा बंधन पर बन रहे ये खास योग-
रक्षा बंधन पर इस साल आयुष्मान व सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। आयुष्मान योग दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा। शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि आयुष्मान योग में किए गए कार्य लंबे समय तक फलदायी रहते हैं। सौभाग्य योग सदा मंगल करने वाला होता है। यह भाग्य को बढ़ाने वाला है।
राखी बांधने की विधि-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं।
घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें।
Tags:    

Similar News

-->