जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व, जानिए

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार देशभर में 30 अगस्त को मनाया जाएगा।

Update: 2021-08-29 15:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार देशभर में 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त व्रत रखने के आलावा कई ऐसे उपाय करते हैं जिनको अपनाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान कृष्ण और उनसे संबंधित वस्तुओं के उपाय करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इनमें से ही एक चीज है भगवान कृष्ण की बांसुरी या मुरली। भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत अधिक प्रिय है।कान्हा की इसी मुरली के कई ऐसे उपाय हैं जिन्हे जन्माष्टमी के दिन अपनाने से आपके घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे और सुख समृद्धि का आगमन होगा...

1-अगर आपके घर में भी वास्तु से संबधित किसी भी तरह के कोई दोष हैं तो जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी लाएं और उसे श्रीकृष्ण को अर्पित कर दें। अगले दिन बांसुरी की पूजा करके अपने घर में पूर्व की दीवार पर बांसुरी को तिरछा लगा दें। ज्योतिषों को अनुसार कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर के सारे वास्तु दोष धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।
2-वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी का पूजा होती है वहीं भगावान कृष्ण निवास करते हैं। ऐसे घर में दुख, दारिद्र, रोग, शोक दूर-दूर तक नहीं आते हैं।
3-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी की बांसुरी रखने से कभी धन और एश्वर्य की कमी नहीं होगी। क्योंकि चांदी की बांसुरी सुख और समृद्धि की प्रतीक माना गया है।
4- ऐसे में अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा है तो जन्माष्टमी के दिन दो बांसुरी की पूजा कर कार्यालय व दुकान के मुख्य द्वार पर दोनों बांसुरी को लगाएं ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होंगे और व्यापर में उन्नति होगी।
5- जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अर्पित की हुई बांसुरी को अपने ड्राईंग रूम में रख दीजिए, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।


Tags:    

Similar News