जान लें राखी बांधने का सही तरीका

Update: 2023-08-29 10:29 GMT
धार्मिक पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा हैं और इस माह में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें रक्षाबंधन विशेष होता हैं जो कि सावन के आखिरी दिन पड़ता हैं। इस पर्व को बहन भाई के प्रेम का प्रतीक माना गया हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी मंगल कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं तो वही भाई बहन की रक्षा का वचन लेता हैं।
 पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता हैं इस बार यह पर्व 30 और 31 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन का इंतजार हर भाई बहन को होता हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही तरीका बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 राखी बांधने का ये है सही तरीका—
रक्षांधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं और बदले में भाई बहन की रक्षा का वचन लेता हैं। इस दिन भाई को पूरे विधि विधान के साथ राखी बांधनी चाहिए। माना जाता हैं कि ऐसा करने से भाई बहन के जीवन में सुख समृद्धि आती हैं इसके लिए सबसे पहले सुबह स्नान करें फिर बहन भगवान श्री गणेश को राखी बांधे।
 इसके बाद भाई के सिर को रुमाल से ढंककर उसके माथे पर रोली, अक्षत से तिलक करें। अब भाई की आरती उतारें और कलाई पर रेशम की डोरी से बनी राखी बांधें और भाई का मुंह मीठा कराएं। इसके बाद भाई अपनी बहन का आशीर्वाद ले और उसे कुछ उपहार भेंट करें। माना जाता है कि इस पर्व को अगर विधिवत तरीके से मनाया जाए तो लाभ मिलता हैं।
Tags:    

Similar News