Shani Dev : शनिदेव के उल्टी चाल राशियों के जीवन पर पड़ेगा असर जानिए

Update: 2024-06-24 08:56 GMT
Shani Dev :   कर्मफलदाता शनि देव की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि उनकी पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,
भगवान शनि 30 जून को मध्य रात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर अपनी प्रिय राशि कुंभ में उल्टी चाल   शुरू करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर काफी ज्यादा पड़ेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि शनि देव
139
दिनों तक वक्री रहेंगे, तो चलिए किन 3 राशियों पर इसका गहरा असर पड़ेगा उसके बारे में जानते हैं ?
वृषभ राशि
शनि की उल्टी चाल का असर वृषभ राशि के कार्यक्षेत्र पर नजर आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इनका अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिसका गहरा असर इनके ऊपर पड़ सकता है। ऐसे में विवाद करने से बचें। साथ ही लगन के साथ संभलकर काम करें।
कर्क राशि
शनि देव की उल्टी चाल Reverse movement of Shani Dev
 
का असर कर्क राशि पर भी पड़ेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि 139 दिनों तक इन राशि के जातकों को वाहन का उपयोग सावधानी से करना होगा। ऐसे में लापरवाही से बचें। इसके साथ ही भगवान शनि की पूजा भाव के साथ करें।
सिंह राशि
छाया पुत्र के वक्री होने का थोड़ा असर सिंह राशि के ऊपर भी देखने को मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र के साथ वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि यह समय इनके लिए काफी भारी हो सकता है। अगर आप शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो गरीबों की मदद करें और पीपल के वृक्ष के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
Tags:    

Similar News

-->