जानिए चैत्र नवरात्रि 2022 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

मां दुर्गा की आराधना के लिए चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 02 अप्रैल दिन शनिवार से हो रहा है

Update: 2022-03-26 11:43 GMT

मां दुर्गा की आराधना के लिए चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 02 अप्रैल दिन शनिवार से हो रहा है. चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से 11 अप्रैल तक है. चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना या कलश स्थापना करते हैं. फिर मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैत्रपुत्री की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और पूरी नवरात्रि में कौन कौन से शुभ योग बनने वाले हैं, यह जानना काफी महत्वपूर्ण है. आप इन मुहूर्त और योग में मां दुर्गा की आराधना से अपनी मनोकामनाओं की पूति कर सकते हैं और माता रानी के आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं घटस्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Ghatasthapana Muhurat) एवं चैत्र नवरा​त्रि के पूरे 09 दिनों के शुभ योगों (Chaitra Navratri 2022 Shubh Yog) के बारे में.

चैत्र नवरात्रि 2022 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: 01 अप्रैल, दिन में 11:53 बजे से 02 अप्रैल, दिन में 11:58 बजे तक
सुबह में घटस्थापना का मुहूर्त: प्रात: 06:10 बजे से प्रात: 08:31 बजे तक
दोपहर में घटस्थापना का मुहूर्त: 12 बजे से 12:50 बजे तक
चैत्र नवरात्रि 2022 के शुभ योग
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन: 02 अप्रैल, घटस्थापना एवं मां शैत्रपुत्री की पूजा
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01 अप्रैल, सुबह 10:40 बजे से 02 अप्रैल प्रात: 06:10 बजे तक
अमृत सिद्धि योग: 01 अप्रैल, सुबह 10:40 बजे से 02 अप्रैल प्रात: 06:10 बजे तक
शुभ समय: 12:00 पी एम से 12:50 पी एम
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: 03 अप्रैल, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:09 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
शुभ समय: 12:00 पी एम से 12:50 पी एम
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, 04 अप्रैल, मां चंद्रघंटा पूजा
प्रीति योग: सुबह 07:43 बजे से
रवि योग: दोपहर 02:29 बजे से अगले दिन सुबह 06:07 बजे तक
शुभ समय: 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, 05 अप्रैल, मां कुष्मांडा पूजा
प्रीति योग: सुबह 08 बजे तक, फिर आयुष्मान योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:07 बजे से शाम 04:52 बजे तक
रवि योग: सुबह 06:07 बजे से शाम 04:52 बजे तक
शुभ समय: 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन: 06 अप्रैल, स्कन्दमाता पूजा
आयुष्मान योग: सुबह 08:38 बजे तक, फिर सौभाग्य योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
रवि योग: रात 07:40 बजे से अगले दिन प्रात: 06:05 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन, 07 अप्रैल, मां कात्यायनी पूजा
सौभाग्य योग: सुबह 09:32 बजे तक, फिर शोभन योग
रवि योग: सुबह 06:05 बजे से रात 10:42 बजे तक
शुभ समय: 11:58 ए एम से 12:49 पी एम
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, 08 अप्रैल, मां कालरात्रि पूजा
शोभन योग: सुबह 10:31 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: देर रात 01:43 बजे से अगले दिन प्रात: 06:02 बजे तक
शुभ समय: 11:58 ए एम से 12:48 पी एम
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन, 09 अप्रैल, दूर्गाष्टमी, महागौरी पूजा
सुकर्मा योग: दिन में 11:25 से
रवि योग: 10 अप्रैल को प्रात: 04:31 बजे से सुबह 06:01 बजे तक
शुभ समय: 11:58 ए एम से 12:48 पी एम
चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन, 10 अप्रैल, मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी
सुकर्मा योग: दोपहर 12:04 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
रवि पुष्य योग: पूरे दिन
रवि योग: पूरे दिन
शुभ समय: 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन, 11 अप्रैल, नवरात्रि पारण एवं हवन
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 06:00 बजे से प्रात: 06:51 बजे तक
रवि योग: पूरे दिन
शुभ समय: 11:57 ए एम से 12:48 पी एम


Tags:    

Similar News

-->