जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए है बेहद खास, मां लक्ष्मी की कृपा से हो सकता है धन लाभ

हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है।

Update: 2022-06-22 01:56 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। 22 जून 2022 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित माना गया है। भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इसके साथ ही मोनकामना पूरी होती है। जानें ग्रहों की स्थिति से किन राशि वालों को बुधवार को हो सकता है धन लाभ-

मिथुन- पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सुखद पर‍िणाम म‍िलेंगे।
तुला- धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तनाव से दूर रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें।
Tags:    

Similar News

-->