चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना के चौघड़िया अनुसार जानिए शुभ मुहूर्त

मां की आराधना करने से नाना प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।

Update: 2021-04-10 12:40 GMT

मां की आराधना करने से नाना प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। आपके सारे पापों का क्षय हो जाता है। मां अपनी संतान को अपने आंचल में छुपाकर रखती हैं और अपनी संतान के हर मनोरथ को पूर्ण करती हैं। हम मां की आराधना संतान व भक्त दोनों बनकर करें व यह प्रार्थना करते हुए करें कि हे मां! तुमने इस संसार में हमको जन्म दिया है।

चौघड़िया अनुसार मुहूर्त
लाभ चौघड़िया : सुबह 10.53 से दोपहर 12.28 तक।
अमृत चौघड़िया : दोपहर 12.28 से 2.02 तक।
शुभ : 3.37 से शाम 5.11 तक।
लाभ : रात्रि 8.11 से 9.36 तक।
लग्न अनुसार
मेष लग्न : सुबह 6.16 से 7.57 तक।
वृषभ : 7.57 से 9.56 तक।
सिंह : दोपहर 2.25 से 4.36 तक।
कन्या : अपराह्न 4.36 से 6.48 तक।
धनु : रात्रि 11.18 से 1.22 तक।
विशेष : धनु लग्न देर रात्रि में होने से आप रात्रि 11.18 से रात्रि 12.00 तक कर सकते हैं।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12.02 से 12.53 तक है।


Tags:    

Similar News

-->