जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें कभी भी किसी से उधार नहीं लेना चाहिए

कई लोगों की आदत होती हैं कि उसके पास जो चीज नहीं होती है वह तुरंत ही दूसरे से मांग लेते हैं।

Update: 2022-06-10 17:15 GMT

कई लोगों की आदत होती हैं कि उसके पास जो चीज नहीं होती है वह तुरंत ही दूसरे से मांग लेते हैं। अगर आप भी इन आदतों के गिरफ्त में हैं, तो तुरंत बदल दें। क्योंकि यह आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं। दरअसल, वास्तु के अनुसार माना जाता है कि दूसरे से मांगी गई चीजों के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर चली जाती है। चीज लेने के बाद तो आपको लाभ दिखता है लेकिन कुछ समय बाद आपको कई तरह की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें कभी भी किसी से उधार नहीं लेना चाहिए।

घड़ी

वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी से घड़ी उधार लेकर नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि व्यक्ति का जीवन उसके समय से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का बुरा असर चल रहा है और आपने उससे घड़ी पहन ली तो वह बुरा समय आपके जीवन के साथ जुड़ जाएगा।
कपड़े
वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा के साथ उस व्यक्ति की शरीर में मौजूद बैक्टीरिया भी मिल सकते हैं।
जूते- चप्पल
किसी भी व्यक्ति को दूसरे के चप्पल, जूते आदि नहीं पहनना चाहिए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से घोर दरिद्रता का वास आपके घर हो सकता है। क्योंकि शनि का स्थान पैरों में माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी व्यक्ति के चप्पल पहन लेंगे तो उसके जीवन में पड़ने वाले शनि के दुष्प्रभाव आपके जीवन में पड़ने लगेंगे।
पेन
वास्तु के अनुसार किसी का भी पेन उधार नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इससे आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही करियर पर भी बुरा असर पड़ेगा
अंगूठी
वास्तु के मुताबिक किसी दूसरे व्यक्ति की अंगूठी भी मांग कर नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि यह व्यक्ति के सेहत, जीवन और आर्थिक स्थिति से जुड़ी होती है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।


Tags:    

Similar News