जानिए रुद्राभिषेक के फायदे और इसकी विधि के बारे में...
सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व होता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व होता है। सावन माह का हर दिन को खास माना जाता है। इस पावन महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं। इस माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। साथ ही शिवलिंग की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन माह में शिव पूजा मनोरथ पूर्ण करने वाली होती है। इस पूरे माह शिव भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव की आराधना करते हैं। साथ ही भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में भक्ति भाव से रुद्राभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक को बेहद शुभ फलदाई माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में कभी भी एक बार रुद्राभिषेक करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रुद्राभिषेक के फायदे और इसकी विधि के बारे में...