cKhatu Shyam: खाटू श्याम जी मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में प्रतिदिन लाखों भक्त बड़ी श्रद्धा से खाटू बाबा के दर्शन करने आते हैं। खाटू श्याम जी मंदिर को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। खाटू श्याम जी मंदिर में आने वाले भक्तों को अब कांच की छोटी बोतलों में इत्र नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने फैसला किया है कि अब मंदिर परिसर में कांच की बोतलों में बिकने वाले इत्र पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
इस फैसले के पीछे सुरक्षा और स्वच्छता को मुख्य कारण बताया गया है। साथ ही, मंदिर की पवित्रता और स्वच्छता तथा भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कांच की बोतलें टूटने से भक्तों के घायल होने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। जिसके कारण भक्त अपनी यात्रा का पूरा आनंद नहीं उठा पाते थे। श्री श्याम मंदिर समिति ने भी प्रशासनिक फैसले का स्वागत किया है और दुकानदारों से भी भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करने की अपील की है। अब अगर कोई भक्त इत्र चढ़ाना चाहता है, तो वह उसे प्लास्टिक की बोतल में ला सकता है, या मंदिर की सहमति से ही उसका इस्तेमाल कर सकता है।
Tags: