Karwa Chauth Special Palak Puri: करवा चौथ के शुभ मौके पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस दिन पर महिलाएं सोलह शृंगार कर सज-धज कर रेडी होती हैं और रात में चांद को देखने के बाद ही व्रत को खोलती हैं. इस दिन पर घरों में खास चीजों को बनाया जाता है. अगर आप भी करवा चौथ पर रात के खाने के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप पालक पूरी को बना सकते हैं|
पालक पूरी के लिए सामग्री :
गेहूं का आटा- 2 कप
पालक का पेस्ट- 1 कप
अजवाइन- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी
तेल
पालक पूरी बनाने की विधि :
पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक पत्ते को साफ कर लें. इसे आप उबाल लें और ठंडे पानी में डाल दें. इसे आप पीस कर पेस्ट बना लें.
अब एक बर्तन में आटा लें. इसमें आप अजवाइन को डाल दें. अब आप इसमें नमक को मिक्स कर दें. इसमें आप 2 चम्मच तेल को डाल दें और पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसके बाद आप इसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट पर रख दें. अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल को डालें.
अब आप आटे से छोटी-छोटी लोई लें और बेलकर पूरी बना लें. इसके बाद आप पूरी को तल लें. इस तरह से आप पूरी को तैयार कर सकते हैं.
पालक पूरी को किस सब्जी के साथ सर्व करें?
पालक पूरी को आप आलू की सब्जी, पनीर की सब्जी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. व्रत के दौरान सूखी सब्जी या गाढ़ी दाल भी इसके साथ अच्छी लगती है|
Tags: