Kartik Maas 2025: 8 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा कार्तिक मास, जानें इस माह का धार्मिक महत्व
Kartik Maas 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना सबसे पवित्र महीनों में से सबसे खास होता है। कार्तिक माह पूजा, तप और व्रत का महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं। कार्तिक माह में भजन-कीर्तन, स्नान, दान, गंगा पूजन, दीपदान और तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह दीपदान और तुलसी पूजन से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह के पापों का नाश होता है। कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं क्या है कार्तिक माह का महत्व और कब से शुरू हो रहा है यह महीना।
कार्तिक माह 2025 तिथि:
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह की शुरूआत 08 अक्तूबर से हो रही है जो 05 नवंबर तक चलेगा। कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु ,भगवान श्रीकृष्ण और तुलसी माता की विशेष रूप से होती है। इस माह में दीपदान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
क्या है कार्तिक माह का धार्मिक महत्व:
हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सबसे शुभ और पुण्य फलदायी महीना माना जाता है। इस माह में साल के कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे करवा चौथ, दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व आते हैं। कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान, प्रभु भजन-कीर्तन करना और दर्शन करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इसके अलावा इस माह में तुलसी पूजना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में पूजा-पाठ और जप-तप करने से व्यक्ति को कई तरह के अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।
कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी पूजन का विशेष महत्व:
कार्तिक का महीना सबसे शुभ महीना माना जाता है। इस माह में दीपदान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस माह के दौरान सुबह और शाम तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। जिसमें देशी घी से तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया जाता है। कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस माह दीपदान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बहुत ज्यादा प्रसन्न होती है।