Jagannath Rath Yatra 2025: ओड‍िशा के पुरी में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. इसे लोग पुरी रथ यात्रा के नाम से भी जानते हैं. दरअसल ओड‍िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का बहुत प्राचीन और भव्य मंदिर है. यह मंदिर चार धामों में से एक है. इस यात्रा का बहुत महत्व है. जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है. इस यात्रा में देश भर से लाखों लोग भाग लेते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में जगन्नाथ रथ यात्रा कब शुरू हो रही है और इस यात्रा में शामिल होने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए|
कब से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा:
जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून 2025 से शुरू हो रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की यात्रा में शामिल होते हैं. यह यात्रा 05 जुलाई 2025 को समाप्त होगी. हिंदू पंचांग के अनुसार जगन्नाथ रथ यात्रा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होती है|
पहले की टिकट करा लें बुक:
अगर आप जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हो ने जा रहे हैं, तो आपके लिए ट्रेन, बस या खुद की गाड़ी सहित कई ऑप्शन हैं. अगर आप खुद की गाड़ी से नहीं जा रहे हैं, तो आपके यात्रा के लिए पहले ही टिकट करा लेनी चाहिए और रहने के लिए भी पहले ही व्यवस्था कर लेनी चाहिए. नहीं, तो रुकने में काफी दिक्कत हो सकती है|
गर्मी से बचाव:
ओडिशा में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है. ऐसे में आपको गर्मी से बचने के लिए कोई भी तरीका नहीं अपनाना चाहिए. अगर आप अपने साथ बच्चे या बुजुर्ग को ले जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वहां ज्यादा भीड़ न जाएं|
ऐसा माना जाता है भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेने वाले भक्तों के पाप नष्ट हो जाते हैं और उन्हें पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा और अपनी मौसी गुंडिचा देवी के साथ यहां आते हैं|
Tags: