जुलाई में शनिदेव कुंभ छोड़कर मकर में जाएंगे, 2025 तक इन राशियों की बल्ले बल्ले

शनि का राशि परिवर्तन इस साल दो चरणों में हो रहा है। शनि एक साथ नहीं दो चरणों में राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

Update: 2022-06-30 01:33 GMT

फाइल फोटो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शनि का राशि परिवर्तन इस साल दो चरणों में हो रहा है। शनि एक साथ नहीं दो चरणों में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। पहला चरण 29 अप्रैल से शुरू हुआ जब शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। अब शनि जून में वक्री हो गए हैं। शनि का विपरीत स्थिति में चलना राशियों के लिए कई समस्याएं ला चुका है। इसके बाद 12 जुलाई को शनि दोबारा मकर राशि में आएंगे। इस दौरान कई राशियों पर शनि का प्रभाव पड़ेगा। इस प्रकार शनि बाद मकर राशि में करीब 6 महीने रहेंगे। छह महीने बाद 17 जनवरी 2023 को शनि फिर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।इसके बाद मार्च 29 मार्च 2025 तक शनि इसी राशि में रहेंगे। अब शनि 12 जुलाई को मकर राशि में जा रहे हैं। इस परिवर्तन से ये 4 राशियां बड़े ही फायदे में रहेंगी।

शनि के राशि बदलने से धनु, मकर और कुंभ रासि वालों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी और मिथुन और तुला राशि में शनि की ढ़ैया रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आप विदेश में घूमने जा सकते हैं। अगर बिजनेस में लगातार गिरावट आ रही थी तो यह समय लाभ मिलने का है। आपको निवेश सोचसमझकर करने की जरूरत है।
कुंभ राशि वालों के लिए शनि कर्मदाता के रुप में कार्य करेंगे। अगर आपने किसी के साथ अच्छा किया है तो शनिदेव आपको अच्छा फल देंगे।
मीन राशि वालों के लिए नौकरी और बिजनेस दोनों में शनिदेव सफलता लेकर आ रहे हैं।
Tags:    

Similar News