Chanakya Niti में समझदार होने के बाद भी कहीं नहीं मिलता सम्मान

Update: 2024-10-17 10:08 GMT
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है
 जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता के शिखर को प्राप्त करता है चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनमें लाख खूबियां होने के बाद भी किसी स्थान पर उन्हें सम्मान नहीं मिलता है और ऐसे लोग मूर्ख ही कहलाते हैं तो आइए जानते हैं।
 ऐसे लोग कहलाते हैं मूर्ख—
चाणक्य नीति अनुसार जो लोग अपने आपको बहुत अधिक समझदार और ज्ञानी समझते हैं या फिर हमेशा खुद की ही तारीफ करते हैं ऐसे लोगों को भी अक्सर मूर्ख ही समझा जाता है। इस तरह के लोग किसी के न बोलने पर भी हर जगह पर अपना ज्ञान देते हैं या फिर अपनी समझदारी व सुंदरता का बखान करते है। चाणक्य कहते हैं कि इन लोगों के पास चाहे जितना भी ज्ञान या सुंदर क्यों न हो लेकिन जब तक जरूरत न हो तब तक कहीं बीच में नहीं बोलना चाहिए।
 चाणक्य की मानें तो जो लोग दूसरों से बदतमीजी से बात करते हैं या फिर हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं उन लोगों को कहीं पर भी मान सम्मान नहीं मिलता है। चाहे फिर वो कितने ही गुणी क्यों न हो। इसके अलावा उन लोगों को भी मूर्ख समझा जाता है जो लोग पहले किसी भी कार्य को शुरू कर देते हैं और फिर सोचते हैं कि इसका परिणाम क्या होगा। इन लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है।
Tags:    

Similar News

-->