मॉं लक्ष्मी को रखना हैं प्रसन्न तो भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ

Update: 2023-06-23 06:23 GMT
र की स्त्रियों को गृहलक्ष्मी की संज्ञा दी जाती है, जब घर में कोई बेटी बहु बन कर आती है तो उसे घर की लक्ष्मी कह कर पुकारा जाता है। महिलाएं ही मकान को घर बनाती हैं और फिर उस घर को संजोकर, संवारकर रखती हैं। महिलाएं घर की लक्ष्मी, अन्नपूर्णा होती हैं। शायद यही वजह है कि माँ लक्ष्मी भी अपनी कृपा बरसाने से पहले यही देखती हैं कि उस घर की महिलाएं किस प्रकार का आचरण कर रही हैं, इसके अलावा घर की स्त्रियों के साथ किस प्रकार का बर्ताव किया जाता है, इस बात पर भी माँ लक्ष्मी की कृपा निर्भर करती हैं।
घर की लक्ष्मी का न हो अपमान
याद रखिए जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है वहां कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। साथ ही घर की साफ-सफाई भी काफी मायने रखती है। इसके अलावा ऐसे और भी कुछ काम है जिनके आधार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
घर में टूटे बर्तन न रखें
घर में बर्कत लाना चाहते हैं और साथ ही मॉं लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो गृहलक्ष्मी को घर की रसोई घर में कभी भी टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए और उसके साथ ही घर में और भी टूटी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए इससे माता लक्ष्मी की कृपा पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है।
रात को झाड़ू नहीं लगानी चाहिए
इसके अलावा घर की स्त्रियों को भूलकर भी रात को ये काम नहीं करनी चाहिए, वरना माँ लक्ष्मी हमेशा के लिए रूष्ट हो जाती हैं। घर की स्त्रियों को कभी भी रात को झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, इससे देवी लक्ष्मी नाराज़ होती है।
घर में कूडा-करकट न रखें
जिस घर में स्त्रियां घर के आस-पास बिखरे हुए कूड़े को बिखरा रहने नहीं देना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज़ होकर घर से चली जाती हैं क्योकि मां लक्ष्मी का प्रवेश घर के मुख्य द्वार से होता है, ऐसे में वो हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए।
ऐसा सामान न रखे जो घर में काम न आये
कई महिलाओं की आदत होती है जो भी कोई सामान वे लेकर आती हैं उसका डिब्बा या बैग घर में और कामों के लिए रख देती हैं कि वह फिर से काम आयेगा, ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकी इससे घर अव्यवस्थित होता हैं जिससे घर में साफ-सफाई कम दिखाई देती है।
रात को घर का कचरा न फेंकें
ऐसा कहा जाता है कि कभी भी रात को घर का कचरा नहीं फेकना चाहिए अगर कचरा फेकना ही है तो सुबहा ही फेंकें या दुपहर तक कभी भी संध्या के समय कचरा न फेंके उससे घर की बर्कत भी बहार चली जाती है और माता घर की गृहलक्ष्मी से नाराज रहती हैं।
माँ लक्ष्मी को धन, समृध्दि औऱ सम्पदा की देवी माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में उनका वास होता है वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसलिए किसी भी परिवार की स्त्रियों को इन कामों को करने से बचना चाहिए ताकि महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
Tags:    

Similar News

-->