वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने के लिए विशेष नियम हैं। वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा की अपनी ऊर्जा होती है और इन जगहों पर रखी चीजें घर के सदस्यों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। कुछ चीजें घर में शांति बनाए रखती हैं तो कुछ चीजें घर में अशांति लाती हैं। घर की छत पर रखी कुछ वस्तुएं आपकी प्रगति में बाधक होती हैं।
घर की छत पर कुछ चीजें रखने से घर में दरिद्रता आती है। आइए जानें घर की छत पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और अगर ये चीजें आपके घर की छत पर हैं तो इन्हें जल्द से जल्द अपनी छत से हटा दें।
घर की छत से ये सामान हटा दें
-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की छत पर भूलकर भी कूड़ा नहीं रखना चाहिए। इन वस्तुओं को छत पर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए अगर घर की छत पर कोई कूड़ा-कचरा या पुरानी खराब चीज रखी हो तो उसे घर से बाहर फेंक दें।
-अगर घर की छत पर पुराना कूड़ा रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। माता लक्ष्मी को घर में कबाड़ और पुरानी चीजें रखना पसंद नहीं है। ऐसे में आपके घर में दरिद्रता भी आ सकती है.
-घर की छत पर कूड़ा, मिट्टी या धूल जमा न होने दें. छत पर गंदगी जमा न होने दें और उसे हमेशा साफ रखें। समय-समय पर छत की सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
-घर की छत पर कभी भी झाड़ू, जंग लगा लोहा या लकड़ी के टुकड़े न रखें। इन वस्तुओं को छत पर रखना बहुत अशुभ माना जाता है। इन चीजों को छत पर रखने से घर में दरिद्रता आती है।
-अगर दुर्भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ रहा है या आपके जीवन में कुछ अनहोनी हो रही है तो घर की छत को हमेशा वास्तु के अनुसार पानी से धोएं। छत को हमेशा साफ-सुथरा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।