शादी नहीं होने से हैं परेशान तो इस दिन रखें व्रत, ब्याह के बनेंगे संयोग
धर्म अध्यात्म: अगर आपकी शादी में रुकावट आ रही है, कुंडली नहीं मिल पा रही है या मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप शादी करना चाहती हैं और मनपसंद जीवनसाथी पाना चाहती हैं तो यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. सनातन धर्म में कई ऐसे पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं जो अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है और धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं माता पार्वती और भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती है, ताकि मनचाहा वर सकें. इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा.
अविवाहित कन्याएं करें हरियाली तीज का व्रत
हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं हरे रंग का वस्त्र धारण करती हैं. विधि विधान पूर्वक भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा आराधना करने के बाद अपने पति की लंबी आयु और मनचाहा वर पाने के लिए हरियाली तीज के व्रत का संकल्प लेती हैं. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन व्रत करने से पति की लंबी दीर्घ आयु मिलती है. मनपसंद जीवन साथी मिलता है और दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, माता पार्वती ने भी भगवान शंकर को पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखा था. जिसके बाद माता पार्वती को भोले शंकर पति के रूप में मिले थे. इस दिन सच्चे मन से माता पार्वती और भोले शंकर की पूजा आराधना करने से उनकी आरती उतारने से मनचाहे वर की भी प्राप्ति होती है. अगर आप कुंवारी हैं और आप हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो आप को हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जप करना चाहिए. अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.