हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में खास महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी रेखाएं शुभ और अशुभ दोनों तरह की होती हैं जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और सफलता की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं कष्टों व संघर्ष को दर्शा​ती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसी रेखा के बारे में बता रहे हैं जो यह बताती हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखा हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत पर एक खड़ी रेखा होती हैं जिसे सूर्य रेखा के नाम से जाना जाता हैं। हथेली पर बनी सूर्य रेखा व्यक्ति के किस्मत का फैसला करने में अहम मानी जाती हैं। इस रेखा से व्यक्ति के भाग्य और करियर की जानकारी प्राप्त होती हैं। हथेली पर वैसे तो एक सूर्य रेखा होती हैं लेकिन कुछ लोगों की हथेली पर एक से अधिक सूर्य रेखा भी हो सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अगर किसी जातक की हथेली पर एक ही रेखा है और वह ह्रदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक जाती हैं तो ऐसे जातक को अपने जीवन में सरकारी नौकरी जरूर मिलती हैं।
ये लोग अपना जीवन शानदार तरीके से जीते हैं जिन्हें धन दौलत की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं। वही इसके अलावा अगर हथेली पर सूर्य रेखा छोटी और ह्रदय रेखा से पहले ही रुक जाए तो ऐसे जातक को अपने मनपसंद क्षेत्र व करियर में सफलता हासिल नहीं होती हैं। ऐसी रेखा वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने की गंजाइश बहुत कम हो जाती हैं ऐसे लोग अपने जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं मगर फिर भी इन्हें असफलताओं का सामना करना पड़ता हैं।
Tags: