राशिफल: 29 नवंबर 2021

राशिफल

Update: 2021-11-29 00:47 GMT

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 29 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा दिन रात कन्या राशि में संचार करेंगे। पंचांग गणना के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास की दशमी तिथि है। आज के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। आज सोमवार का दिन है इसलिए भगवान शिव की पूजा-आराधना करने से आज के दिन शुभ लाभ प्राप्त होंगे। आज प्रीति नाम योग है इसलिए गिले-शिकवों को मिटाकर आप लोगों के साथ आत्मिक संबंध बना सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

ग्रहों की स्थिति आज कुछ इस तरह से होगी की आप अपनी बातों को व्यक्त करने की बजाय बातों को छुपाएंगे, हालांकि ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा क्योंकि चंद्रमा आज के दिन आपके षष्ठम भाव में विराजमान होंगे। आज उन लोगों से बचकर रहें जो मुंह के सामने तो आपकी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराई।
भाग्य आज आपका 65 प्रतिशत तक साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ:
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में नए अनुभव हो सकते हैं, सहकर्मियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा स्कूल या कॉलेज में कोई उपलब्धि आपको मिल सकती है। किसी ज्ञानी व्यक्ति से आज के दिन आपकी मुलाकात हो सकती है। शाम के समय मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
आज 80 प्रतिशत भाग्य आपके साथ रहेगा। शिव स्तुति करें।
मिथुन:
घर के लोगों के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारने की आज आप कोशिश करेंगे और आपको सफलता मिल सकती है। माता का स्वास्थ्य यदि खराब था तो आज के दिन वो ठीक हो सकता है, जिससे आपकी भी कई चिंताएं दूर हो सकती हैं। इस राशि के कुछ लोग आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं।
आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। राम भजन करें।
कर्क:
आपकी वाणी का तेज आपको सामाजिक स्तर पर आज के दिन सम्मान दिलाएगा, अपनी बातों से करीबी लोगों का मन आप जीत सकते हैं। यदि घर से बाहर रहते हैं तो आज घर के लोगों से बात करके आपको अच्छा लगेगा। इस राशि के कुछ लोगों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा आज के दिन करनी पड़ सकती है।
आज के दिन भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ रहेगा। चंद्र देव के बीज मंत्र का जप करें।
सिंह:
आपके द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से आज के दिन आप परिवार के लोगों के साथ संपर्क साध सकते हैं। नानी के पक्ष के लोगों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। पैतृक संपत्ति से आज के दिन आपको लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि अपने स्वास्थ्य का आज के दिन आपको ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ देगा। पिता या पितातुल्य लोगों का आशीर्वाद लें।
कन्या:
अपने अनुभवों का सही इस्तेमाल आज के दिन आप सामाजिक स्तर और कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। मानसिक शांति का अनुभव आपको हो सकता है क्योंकि चंद्रमा आज आपके प्रथम भाव में स्थित रहेंगे। आज का दिन उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति पाने की कोशिश कर रहे हैं।
भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। अपनी बहन या मौसी को उपहार दें।
तुला:
घर के खर्चों को लेकर जो दिक्कतें आपको थीं आज के दिन बढ़ सकती हैं, इसलिए अच्छा होगा कि बजट प्लान करके चलें। आपके द्वादश भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह के विराजमान होने से विदेशी स्रोतों से तुला राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करते हैं तो लाभ मिलने की संभावना है।
आज भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा। शुक्र ग्रह के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जप करें।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है, कहीं निवेश किया था तो लाभ भाव की संभावना है। आपके एकादश भाव में विराजमान चंद्रमा आज के दिन आपको बड़े भाई-बहनों से आपको लाभ दिला सकते हैं। यात्रा करने वाले हैं तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।
धनु:
आज के दिन धनु राशि के लोगों को करियर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। यदि कहीं जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था तो आज के दिन सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। पिता के साथ इस राशि के लोगों के संबंध सुधरेंगे। बेवजह की चिंताएं आज के दिन दूर होंगी जिससे सामाजिक स्तर पर भी अच्छे परिणाम पा सकते हैं।
भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। पीले कपड़े पहनें।
मकर:
आज के दिन मानसिक रूप से आप खुद को सुदृढ़ पाएंगे। आपके नवम भाव नें विराजमान चंद्रमा धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ा सकते हैं। इस राशि के उन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा जो उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। काम के संबंध में कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका आज के दिन मिल सकता है।
भाग्य 80 प्रतिशत तक आपका सहयोग करेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान आज के दिन रखना होगा। आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए किसी पुरानी बीमारी की वजह से भी इस राशि के कुछ लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि इस राशि के उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा जो गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं।
भाग्य का साथ 65 प्रतिशत तक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन:
वैवाहिक जीवन में मीन राशि के लोगों को आज सुखद परिणाम मिल सकते हैं। चंद्रमा की सप्तम भाव में स्थिति जीवनसाथी के साथ आ रहे मतभेदों को दूर करेगी। इस राशि के कुछ लोगों को आज के दिन साझेदारी के कारोबार में सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान आज के दिन बढ़ेगा।
भाग्य का साथ 75 प्रतिशत तक रहेगा। भगवान कृष्ण की स्तुति करें। 
Tags:    

Similar News

-->