Holi 2025: मार्च का महीना आते ही सबकी नजर होली के त्योहार पर होती हैं, क्योंकि यह हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इसे सामाजिक एकता को बढ़ावा और प्रकृति के बदलाव का प्रतीक माना गया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलने की परंपरा है। इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है और 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली मनाई जाएगी।
शास्त्रों में इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन कहा जाता है, क्योंकि होली पर सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इस दौरान घर में रखी कुछ चीजों को बाहर करना और भी लाभकारी हो सकता है। बता दें, अक्सर घर में रखी कुछ चीजें घर की खुशियां प्रभावित करती हैं। ऐसे में आप होली आने से पहले ही उन्हें घर से बाहर कर दें। आइए इनके बारे में जानते हैं|
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों की मानें तो इस साल होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
होली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें
वास्तु के मुताबिक घर में कभी भी फटे-पुराने कपड़े या पुराने जूते चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। इसलिए आप होलिका दहन से पहले ही घर से इन सभी पुरानी चीजों को बाहर कर दें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार की सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव होता है। इसलिए आप होलिका दहन से पहले टूटे हुए शीशे को बाहर निकाल दें।
वास्तु के अनुसार घर में भगवान की खंडित प्रतिमा न रखें। आप इसे जल में प्रवाहित कर सकते हैं। वहीं टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर घर में गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आप होली आने से पहले ही इन सभी को घर से बाहर निकाल दें|
हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है, इसे घर में लगाने पर धन-धान्य में वृद्धि और बरकत होती हैं। लेकिन अगर यह पौधा सूख गया है, तो इसे होलिका दहन आने से पहले ही घर से बाहर रख दें। इस दौरान आप एक नया पौधा लेकर भी आ सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है।
Tags: