Holi 2022: इस बार अपनी राशि के मुताबिक जानिए क्या-क्या दान करना रहेगा शुभ!

अगर आप इस होली अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार दान आदि का कार्य करें।

Update: 2022-03-18 02:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दू धर्म के अनुसार होली पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत की की खुशी में मनाया जाता है। आज यानी 18 मार्च को देशभर में बड़े ही धूम-धाम से होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन दोस्त हो या दुश्मन एक दूसरे को रंग लगाकर गले लगाते हैं। वहीं, अगर आप इस होली अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार गुलाल के रंग से होली खेले और दान आदि का कार्य भी करें। आइए जानते हैं कि आपको अपनी राशि के मुताबिक किस रंग का गुलाल इस्तेमाल करना चाहिए और किन-किन चीजों का दान करना चाहिए...

राशि के अनुसार लगाएं रंग और करें दान
मेष राशि- गहरे हरे या लाल रंग से होली खेलें। मंगल से जुड़ी चीजे जैसे- सौंफ, जौ और लाल मसूर का दान जरूर करें।
वृष राशि- आप हल्के रंग जैसे- क्रीम, पीले या सफेद कलर से होली खेलें। हल्दी, शहद या चने दाल का दान कर सकते हैं।
मिथुन राशि- आपके लिए हरे रंग से होली खेलना बेहद शुभ रहेगा। साथ ही काली दाल या सरसों तेल का दान भी कर सकते हैं।
कर्क राशि- आपके लिए सफेद रंग से होली खेलना शुभा रहेगा। आप शनि संबंधित चीजों का दान करें।
सिंह राशि- लाल या नारंगी रंग से होली खेलें। केसर या गाय के घी का दान करें।
कन्या राशि- आप केसर, खांड या बताशे जैसी चीजों को दान कर सकते हैं। आपके लिए हरा रंग होली खेलने के लिए शुभ है।
तुला राशि- सफेद रंग से होली खेलना अच्छा रहेगा। बूरा, गुड़ या चावल आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- लाल रंग से होली खेलना आपके लिए शुभ रहेगा। साथ ही बुध संबंधित चीजें जैसे- हरी मिर्च या कपूर को आप दान कर सकते हैं।
धनु राशि- आपके लिए पीले रंग से होली खेलना अच्छा रहेगा। चावल, दूध या सफेद रंग की मिठाई का दान कर सकते हैं।
मकर राशि- आप होली खेलने के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
कुंभ राशि- आपके लिए भी होली खेलने का शुभ रंग नीला है। आप हरे फल या साबुत मूंग का दान करें।
मीन राशि- पीला रंग होली खेलने के लिए शुभ है। चावल, चीनी या दही का दान करें।


Tags:    

Similar News