Happy Sawan 2025 Wishes: हर हर महादेव, सावन में शिव भक्तों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं
Happy Sawan 2025 Wishes: महादेव की आराधना का पावन महीना सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू होगा. शिव साधना के लिए श्रावण में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा आदि किए जाते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार सावन में भोलेनाथ पृथ्वी पर अपने ससुराल में निवास करते हैं, इस माह से चार महीने तक संसार की बागडोर शिव जी के हाथों में होती है. सावन में सिर्फ भोलेनाथ ही नहीं बल्कि माता पार्वती, गणेश जी, नाग देवता की पूजा का भी विशेष महत्व है|
महाशिवरात्रि के बाद पूरे वर्ष में यह दूसरा अवसर होता है जब भग्वान शिव की पूजा बडे़ ही धूमधाम से मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि जो सावन में महादेव का सच्चे मन से पूजन करता है उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं,मनोकामनाएं जल्द सिद्ध होती है. सावन में अपनों को ये शुभकामनाएं भेजकर इस पावन पर्व के आगमन की बधाई दे सकते हैं|
भक्तों पे कृपा बरसाते शंकर का प्यारा नाम है
ऊं नम: शिवाय जप लो भर लो झोली
भोलेनाथ की कृपा पाना बहुत आसान है
सावन की ढेरों शुभकामनाएं
आदि है, अंत है, शिव ही अनंत है
समय है, काल है
शिव ही महाकाल है
शुभ सावन
बाबा ने जिस पर भी डाली छाया
रातों रात उसकी किस्मत की पलट गई काया
सब मिला उसे बिन मांगे ही
जो कभी किसी ने ना पाया
सावन की शुभकामनाएं