Happy Friendship Day 2025 Wishes: 'फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये मैसेज
Happy Friendship Day 2025 Wishes: दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल होता है। हम अपने दोस्तों को वो बात बता देते हैं जो हम किसी से नहीं कह पाते। स्कूल से लेकर ऑफिस तक, सोशल मीडिया पर या कहीं बाहर जाते समय, हम कई दोस्त बनाते हैं। दोस्ती के रिश्ते से एक अनजान व्यक्ति हमारे लिए बेहद खास बन जाता है। दोस्तों के साथ बाहर जाना हमारे लिए एक थेरेपी की तरह काम करता है। लेकिन जैसे-जैसे हम अपनी ज़िंदगी में व्यस्त होने लगते हैं, हमें दोस्तों से मिलने का समय कम मिलता है। ऐसे में आप उनके लिए फ्रेंडशिप डे को खास बना सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। अगर आप अपने दोस्त से मिलने नहीं जा सकते, तो आप उन्हें इन कोट्स के ज़रिए फ्रेंडशिप डे विश मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं, जिन्हें पढ़कर उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे:
दोस्ती कोई खोज नहीं है, यह हर किसी के साथ रोज़ नहीं होती। यह रिश्ता किसी खास के साथ बनता है। हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया।
सच्चे दोस्त हमें कभी गिरने नहीं देते, न किसी की नज़रों में, न किसी के पैरों में। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
हर मोड़ पर मेरा हाथ थामे रखना, क्योंकि दोस्तों के बिना ज़िंदगी अधूरी सी लगती है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
सच्चा दोस्त वो होता है जिसकी दोस्ती उम्र, हालात और दूरियाँ कमज़ोर न कर सकें।
सच्चे दोस्त उम्र, हालात नहीं देखते। ये तो बस दिल का रिश्ता होता है। जैसे मेरा तुम्हारे साथ है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त!
किसी ने पूछा सच्ची दोस्ती क्या होती है, मैंने कहा- वो जो चेहरे पर दिखाई देने वाली मुस्कान और उदासी से बिना कहे समझ जाए।
जिन लोगों के सच्चे दोस्त होते हैं, वो कभी अकेले नहीं रहते और मेरी ज़िंदगी में तुम हो। हर कदम पर मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया दोस्त। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
दोस्ती उस भरोसे का नाम है, जो ज़िंदगी के हर मोड़ पर साथ देता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
दोस्त, तुमने हर सुख-दुख में मेरा साथ दिया, इसके लिए शुक्रिया। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
अजनबियों से एक ख़ास रिश्ता बनता है, जिसे हम दोस्ती कहते हैं। जो हर कदम पर हमारा साथ देते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे|