Hala Shashthi Puja ,यहां जानें तारीख और पूजा का शुभ समय

Update: 2024-08-24 04:52 GMT
Hala Shashthi Puja ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन हलषष्ठी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन बलराम जी का जन्म हुआ था इन्हें भगवान विष्णु के शेषनाग का अवतार माना गया है।
 हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी का व्रत किया जाता है। इस दिन बलराम जी की विधिवत पूजा की जाती है और माताएं उपवास भी करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हलषष्ठी की तारीख और शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 हलषष्ठी की सही तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 24 अगस्त दिन शनिवार सुबह 7 बजकर 52 मिनट से आरंभ हो रही है जो कि अगले दिन यानी की 25 अगस्त दिन रविवार को सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वही षष्ठी तिथि का सूर्योदय 25 अगस्त दिन रविवार को होगा। इसलिए हलषष्ठी का व्रत इसी दिन किया जाएगा।
 हलषष्ठी की पूजा का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग से 25 अगस्त दिन रविवार को कई शुभ योग बनेंगे। जिसके चलते इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। इस दिन ध्रुव नाम का शुभ योग भी बन रहा है। वही शाम को कुछ समय के लिए त्रिपुष्कर योग का निर्माण भी होगा। ऐसे में हलषष्ठी की पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। दोपहर का मुहूर्त 12 बजकर 3 मिनट से लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आखिरी मुहूर्त 2 बजकर 3 मिनट से लेकर 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
Tags:    

Similar News

-->