Guruwar Ke Upay: विष्णु जी का सबसे शक्तिशाली मंत्र, धन से भरी रहेगी तिजोरी

Update: 2026-01-08 02:34 GMT
Guruwar Ke Upay: हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, श्रीहरि की कृपा से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान विष्णु जगत के पालनहान हैं. इनकी पूजा के लिए गुरुवार का दिन बेहद उत्तम माना जाता है. गुरुवार के दिन विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करने का विधान है. इनकी उपासना से घर में सुख-शांति आती है. परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके साथ ही जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाता है. जीवन में धन की समस्या हो तो गुरुवार के दिन शास्त्रों में बताए गये कुछ बेहद खास उपाय किए जाएं तो चमत्कारी फलों की प्राप्ति होती है. इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. करियर और व्यापार में उन्नति मिलती है. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन क्या विशेष उपाय किए जाएं|
धन प्राप्ति का उपाय:
गुरुवार के दिन सुबह और शाम दोनों समय विष्णु जी की पूजा करें. शाम को कुछ चावल हल्दी से पीला करके पीले कपड़े पर रखें. इन चावलों पर घी का दीपक जलाकर रखें. इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. यदि ये पाठ न कर पाएं तो विष्णु चालीसा का पाठ करें. पूजा के बाद आरती करें. अगले दिन सुबह इन चावलों की पोटली बनाकर अपने घर या व्यापार की तिजोरी में रखें. इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर होती है, कहीं धन फंसा हो तो वो वापस मिल जाता है. इसके साथ ही लगातार धन का आगमन बना रहता है|
घर में धन-धान्य की वृद्धि का उपाय:
गुरुवार के दिन सुबह घर के मुख्य द्वार को अच्छे से साफ करें. मुख्य द्वार की दांयी ओर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. इसे ऐसे स्थान पर बनाएं जहां किसी का पैर न लगे. शाम के समय विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करें. पूजा पूरी हो जाने पर घर के मुख्य द्वार पर भी दांयी ओर घी का दीपक जलाएं. इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती. परिवार में खुशियां आती हैं. घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती|
गुरुवार को करें इस मंत्र का जाप:
गुरुवार के दिन सुबह और शाम इस मंत्र का जाप करना चाहिए. भगवान विष्णु की पूजा और आरती करने के बाद इस मंत्र का जाप तुलसी, चंदन या रुद्राक्ष की माला से करें. इस मंत्र को शास्त्रों में श्रीहरि का सबसे शक्तिशाली मंत्र बताया गया है. इस मंत्र को द्वादशाक्षर यानि 12 अक्षर का मंत्र कहा जाता है. इस मंत्र की एक माला जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. जीवन में सफलताएं प्राप्त होती हैं. जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती. ये मंत्र है|
गुरुवार के दिन इन खास उपाय को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है. इसके साथ ही जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है|
Tags:    

Similar News