Guru Purnima 2025: आज इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक,मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, बरसेगा धन

Update: 2025-07-10 05:24 GMT
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा, जो अध्यात्म और श्रद्धा का पर्व है, इस वर्ष 10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन न केवल गुरुजनों के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होती है। आइए जानते हैं, गुरु पूर्णिमा के दिन किन पांच पवित्र स्थानों पर दीपक जलाना अत्यंत फलदायी माना गया है|
1. तुलसी के पास जलाएं दीपक:
तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। गुरु पूर्णिमा की रात तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय धन और समृद्धि को आकर्षित करता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
2. मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक:
घर का मुख्य द्वार लक्ष्मी के प्रवेश का द्वार होता है। इस दिन मुख्य द्वार के दोनों तरफ दीपक जलाने से घर में बरकत और शुभता आती है। यह न सिर्फ देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है, बल्कि घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाता है।
3. नदी में करें दीपदान:
गुरु पूर्णिमा पर पवित्र नदी में दीपदान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी श्रेष्ठ उपाय है। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। यह उपाय आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
4. उत्तर दिशा में जलाएं दीपक:
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा माना गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन इस दिशा में दीपक जलाने से धन की वृद्धि, कर्ज से मुक्ति और व्यवसाय या नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
5. पूजा स्थल में दीपक जलाना अनिवार्य:
अगर आप किसी अन्य स्थान पर दीपक नहीं जला सकते, तो घर के पूजा स्थल में दीपक अवश्य जलाएं। यह सरल उपाय आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद दिलाता है और आपके जीवन से अंधकार और नकारात्मकता को दूर करता है।
Tags:    

Similar News