गुरु बृहस्पति की होने वाली है सीधी चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Update: 2022-11-19 06:19 GMT

वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या फिर सीधी या उल्टी चाल चलता है, तो उसका सीधा असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।इन दिनों गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं वही 24 नवंबर को इसी इसी में सीधी चाल यामी मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिन्हें गुरु के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा।

कब हो रहे हैं गुरु बृहस्पति मार्गी

गुरु बृहस्पति मीन राशि में 13 अप्रैल 2022 को प्रवेश कर गए थे। वहीं अब 24 नवंबर अपनी स्वराशि मीन राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने का असर कई राशियों पर शुभ पड़ेगा।

गुरु के मार्गी होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

गुरु बृहस्पति मीन राशि में सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे, जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातक अगर किसी बिजनेस या फिर स्टॉक मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस समय करना शुभ साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

गुरु बृहस्पति का मार्गी होने से इस राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही जिन लोगों से कहीं पर निवेश किया है उन्हें अब फायदा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की वाहवाही होगी। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना खुशियां लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है या फिर पदोन्नति मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपकी शादी नहीं हुई है, तो विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। पिरावर के सहयोग से हर काम में सफलता हासिल होगी। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल होगी 

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल होगी। विवाह होने में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो गुरु के मार्गी होने से लाभ मिलेगा।

 

Tags:    

Similar News

-->